नवीन शासकीय संगीत महाविद्यालय दुर्ग केभरतनाट्यम विभाग अतिथि प्राध्यापक श्री राजेंद्र कुमार ने थाईलैंड देश में जाकरबड़े अंतर्राष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रस्तुति देकर हजारों लोगों का दिल जीत लियाऔर अपनी कला का खूबसूरत प्रदर्शन करके दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया । उन्होंनेसाथी कलाकारों के साथ 30 मार्च सोमवार से 11 अप्रैल शनिवार तक थाईलैंड देश के अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपनी शानदारप्रस्तुति देकर पूरे भारत देश व छत्तीसगढ़ प्रदेश का नाम रौशन किया है जो बहुत हीगर्व की बात है। संगीत महाविद्यालय ,इंदिरा कलासंगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ से सम्बद्ध है वहां के छात्र रहे होनहार कलाकारोंराजेंद्र कुमार मो. आसिफ हुसैन, , तोषिता असाटी, मधुश्मिता पॉल और एक्कलक नू नगियोन ने थाईलैंड में महासाराखामविश्वविद्यालय के ललित अनुप्रयुक्त कला एवं संस्कृति विज्ञान संकाय द्वारा आयोजित चौथेअंतर्राष्ट्रीय कला एवं संस्कृति सतत विकास सम्मेलन (आईसीएसीएसडीफोर) व तीसरेअंतरराष्ट्रीय नृत्य महोत्सव में भाग लिया और अपनी खूबसूरत कला का शानदार प्रदर्शनकिया। इस बड़ी उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. ऋचा ठाकुर ने भी उन्हेंउज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि कलाओं के लिये पूरी तरहसमर्पित इस महाविद्यालय के लिए भी एक महत्वपूर्ण और बड़ी उपलब्धि है.
श्री राजेंद्र कुमार ने बताया कि एक वर्ष पूर्वभी उन्होंने विदेश में ही अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रस्तुति दी थी और अब पुनःये सुनहरा अवसर उन्हें इस वर्ष भी अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम के रूप में मिला है जोकि बहुत ही खुशी की बात है। उन्होंने भरतनाट्यम के कीर्तनम् एवं तिल्लना की भावसुर और ताल के साथ सुन्दर प्रस्तुति दी । सम्मेलन की थीम कला एवं संस्कृति :कृत्रिम बुद्धिमत्ता के युग मे सृजन की पुनरपरिभाषा पर राजेन्द्र कुमार ने शोधपत्र वाचन भी किया जिसेअन्तराष्ट्रीय मंच पर अत्यंत सराहा गया l कार्यालय प्रमुख यशवंत साहू एवं महाविद्यालय परिवार ने उन्हें इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं।