|
Activity
|
Women’s Day Celebration |
|
No. of Participants
|
24 |
|
Patron
|
Dr. Richa Thakur |
|
Coordinator
|
Mr. Vatsal Tiwari |
|
Co-coordinators |
Dr. Nidhi Verma
Mr. Rajendra Kumar |
|
Date
|
09.03.2026 |
|
Time
|
12:00 PM |
|
Venue
|
RUSA Block |
कार्यक्रम का संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 09 मार्च 2026 को नवीन शासकीय संगीत महाविद्यालय,दुर्ग के RUSA ब्लॉकमें अंतरराष्ट्रीय महिला दिवसका कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन वत्सल तिवारी द्वारा किया गया तथारामचंद्र घोषने महिला दिवस के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। विद्यार्थियों द्वारा “अधिकार” विषय पर नुक्कड़ नाटक एवं भाषण–काव्य प्रस्तुतियों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण और सम्मान का संदेश दिया गया। अंत में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. ऋचा ठाकुरके प्रेरणादायक संबोधन एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।
प्रतिवेदन
दिनांक09मार्च 2026 को नवीन शासकीय संगीत महाविद्यालय, दुर्ग के RUSAब्लॉकमें अंतरराष्ट्रीय महिला दिवसका कार्यक्रम उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित किया गया।
कार्यक्रम कासंचालन श्री वत्सल तिवारीद्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत श्री रामचंद्र घोषके प्रेरणादायक भाषण से हुई। अपने संबोधन में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के महत्वपर प्रकाश डालते हुए समाज के विकास में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिकाको रेखांकित किया।
इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा“अधिकार”शीर्षक से एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। इस नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि महिलाएँ केवल घरेलू कार्यों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे समाज के प्रत्येक क्षेत्र में अपनी सशक्त भूमिका निभा रही हैं।
इस नाटक का मंचन स्वाति, कुस्मिता, अरुण और पुष्पा द्वारा किया गया।
इसके बादराजेश्वरी साहूने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हर महिला अपने आप में सुंदर, सशक्त और विशेष होती है, और समाज को उनकी प्रतिभा एवं सम्मान को पहचानना चाहिए।
कार्यक्रम मेंरूही,सुषमा और अरुणने भी अपने भाषणों एवं काव्य प्रस्तुतियों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं के सम्मानके विषय को प्रभावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय कीप्राचार्य डॉ. ऋचा ठाकुरने अपने संबोधन में कहा कि महिला दिवस की अवधारणा भले ही पश्चिम से आई हो, किंतु भारतीय संस्कृति में प्रत्येक दिन महिला सम्मान का दिन है।उन्होंने कहा कि हमें केवल माँ ही नहीं, बल्कि बहन, बुआ, भाभी तथा समाज की हर महिला का सम्मान करना चाहिए, यही हमारी संस्कृति और संस्कार की पहचान है।
इस अवसर पर महाविद्यालय केस्टाफ सदस्य
राजेन्द्र कुमार,सरला साहू,भारती जांगेल एवं निधि वर्माउपस्थित रहे।
साथ हीकार्यालयीन स्टाफ
यशवंत साहू,गौरव मनहरे एवं ईशा देशमुखभी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापनधन्यवाद ज्ञापनके साथ हुआ। यह आयोजन महिला सम्मान, जागरूकता और सशक्तिकरण के संदेशके साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।