मकर संक्रांति का पर्व मनाया गया

# # #

मकर संक्रांति का पर्व मनाया गया

 

नवीन शासकीय संगीत महाविद्यालय, दुर्ग में दिनांक 14 जनवरी को मकरसंक्रांति का पर्व अत्यंत उत्साह, श्रद्धा एवंसांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया गया। यह आयोजन महाविद्यालय परिवार की ओर से भारतीयपरंपरा एवं संस्कृति को सहेजने के उद्देश्य से किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मकर संक्रांतिपर्व के महत्व पर प्रकाश डाला गया तथा यह बताया गया कि यह पर्व सूर्य के मकर राशिमें प्रवेश का प्रतीक है, जो जीवन मेंसकारात्मकता, नई ऊर्जा, समृद्धि एवं सुख-शांति का संदेश देता है। साथ ही इस पर्व से जुड़ी प्रमुखपौराणिक कथाओं एवं धार्मिक मान्यताओं की भी विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में महाविद्यालय कीप्राचार्य डॉ. ऋचा ठाकुर मैडम के मार्गदर्शन में सांस्कृतिक गतिविधियों का सुंदरआयोजन किया गया। आयोजन की संपूर्ण रूपरेखा एवं सफल संचालन में डॉ. निधि वर्मा काविशेष योगदान रहा।

इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर कोआकर्षक रूप से सजाया गया तथा स्पैरो (गौरैया संरक्षण) विषय पर भी जागरूकता फैलाईगई। इसके अंतर्गत पर्यावरण संतुलन में पक्षियों की भूमिका और उनकी घटती संख्या परचर्चा की गई तथा संरक्षण की आवश्यकता को रेखांकित किया गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय केसमस्त शिक्षकगण एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से डॉ. निधि वर्मा, वास्तव तिवारी, राजेंद्र कुमार, भारती चंदेल, यशवंत साहू, धनराज गोयल, गौरव मानहरे सहित अन्यशिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

सभी के सहयोग से कार्यक्रम अत्यंत सफल एवंप्रेरणादायक रहा। विद्यार्थियों ने भी पूरे उत्साह के साथ सहभागिता निभाई ।


मकर संक्रांति का पर्व मनाया गया
Date: 14-01-2026