जिला स्तरीय युवा उत्सव में महाविद्यालय की टीम विजेता
नवीन संगीत शासकीयमहाविद्यालय, दुर्ग के विद्यार्थियों ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा सेलूदमें आयोजित गीत-नृत्य प्रतियोगिता में जिला स्तर परअपने अद्वितीय प्रदर्शन से प्रथम स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का मान बढ़ाया। इस कार्यक्रम मेंसामूहिक लोकगीत की प्रस्तुति में प्रतिभागियों - सुमन जोशी, राजेश्वरीसाहू, दीपिका साहू , अमन साहू, विवेकमौर्य एवं प्रेम कुमार नेगी ने जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनके साथ तबले ढोलक पर अरुण साहू , हारमोनियम परमिंटू , बांसुरी में कोमल त्तथा औक्टोपैड में छविकांत ने शानदार संगती की l वहीँछात्राओं ने सुवा नृत्य की आंचलिकता का प्रदर्शन किया एवं उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया l सुवानृत्य प्रतिभागी के रूप में कुश्मिता साहू , दीपिका धनगर , दीपिका साहू , नेहाकोशले, स्वाति प्रसाद राजेश्वरी , सुमन ने दर्शकों का मन मोह लिया l कुश्मिता साहू ने पारंपरिक वेशभूषा में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया l इस उपलब्धि के पश्चात् छात्र छात्राओं ने बिलासपुर में आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में दुर्ग जिले का प्रतिनिधित्व लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शनकिया l विद्यार्थियों नेछत्तीसगढ़ी लोकगीतों और लोक नृत्यों के माध्यम से राज्य की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को सजीव किया। उनकी प्रस्तुतियोंने दर्शकों और निर्णायकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिससे उन्हें सराहना और प्रशंसा प्राप्तहुई। यह उनकी कड़ी मेहनत और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है। । विद्यार्थियोंने इन उपलब्धियों का श्रेय अपने शिक्षकभारती जंघेल , सरला साहू एवं सभी शिक्षकों को दिया । जो न केवल महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय हैं, बल्कि यह भी सिद्ध करती हैं किवे भविष्य में और भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगें। प्राचार्य डॉ ऋचा ठाकुर ने कहाकि इन विद्यार्थियोंको अधिक से अधिक अवसर प्रदान किए जाएंगे, जिससे वे अपनी प्रतिभा को और निखार सकें।महाविद्यालय के डॉ निधि वर्मा,वत्सल तिवारी , राजेंद्र कुमार, कार्यालय प्रमुख यशवन्त साहू, धनराजभोयर ने इन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।