ज्ञानदान श्रृंखला अंतर्गत व्यक्तित्व विकासकार्यशाला
नवीन शासकीयसंगीत महाविद्यालय, दुर्ग मेंज्ञानदान श्रृंखला के अंतर्गत दिनांक 09 जनवरी 2026 को व्यक्तित्व विकास विषय पर एक प्रभावशाली कार्यशाला का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास निर्माण तथा प्रभावी संप्रेषण कौशल को सुदृढ़ करना था।
कार्यक्रम मेंआईसीएस कोचिंग सेंटर के सहयोग से श्री रोहित खरे एवं श्री विवेक सोनी मुख्य वक्ताके रूप में उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता श्री विवेक सोनी ने कहा जागो आपके शब्द सबसेपहले पहुँचते हैं और वे ही आपका भविष्य सुनिश्चित करते हैं l ICS के निदेशक रोहित खरे ने अपनी संस्था द्वारा संचालित प्रशिक्षण विषयों कोबताया l मुख्य वक्ताओं द्वारा विद्यार्थियों के साथ समूहचर्चा (Group Discussion) कराई गई, जिसके माध्यम से सहभागियों को अपने विचार व्यक्त करने का अवसर मिला। चर्चाके उपरांत वक्ताओं द्वारा विद्यार्थियों को सारगर्भित फीडबैक प्रदान किया गया, जिससे उन्हें आत्ममूल्यांकन एवं सुधार की दिशा में मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम काकुशल संचालन (एंकरिंग) डॉ. निधि वर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय कीप्राचार्य डॉ. ऋचा ठाकुर ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में विद्यार्थियों को अपनीभाषा, अभिव्यक्ति एवं संप्रेषण क्षमता पर निरंतरकार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम केसमापन अवसर पर श्री वत्सल तिवारी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। इसआयोजन में महाविद्यालय के समस्त शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ की सक्रिय सहभागितारही, जिनके सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्नहुआ। इस दौरान अतिथि स्टाफ के रूप में सुश्री सरला एवं सुश्री भारती जंघेल तथाकार्यालयीन कार्यों में श्री यशवंत साहू, श्री धनराजभोयर एवं श्री गौरव मनहरे का सराहनीय योगदान रहा। समग्र रूप से यह कार्यशाला विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुईतथा उनके व्यक्तित्व विकास और संवाद कौशल को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण रही।